चिनिया: पूजा से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का दर्दनाक अंत, इलाज के दौरान जीतन तुरिया की मौत; गांव में पसरा मातम।
Chinia, Garhwa | Jul 12, 2026 चिनिया थाना क्षेत्र के चिखुरापत्थर गांव से श्रद्धालुओं से भरी अर्टिगा कार छत्तीसगढ़ स्थित बाबा बक्छराज कुंवर धाम से पूजा-अर्चना कर शुक्रवार को लौट रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे छत्तीसगढ़ के जंगल क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।