सिंगरौली: आप जिलाध्यक्ष ने पिपरालाल एवं चूल्हा गेट खोलने व एनटीपीसी अस्पताल को व्यवस्थित संचालन कराने हेतु सौंपा ज्ञापन पत्र
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश सोनी ने सिंगरौली जिले के विन्ध्यनगर में स्थित एनटीपीसी पावर प्लांट से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के लिए एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक को महाप्रबंधक एचआर के हाथों पत्र दिया। पत्र में मुख्य रूप से एनटीपीसी के अधीन संचालित अस्पताल में चिकित्सकों की पदस्थापना एवं जाँच जैसे सुविधाओं को लेकर मांग किया गया है।