सिंगरौली: कमिश्नर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से राजस्व महाअभियान की समीक्षा की, महाअभियान में दर्ज राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करने के दिए निर्देश
प्रदेश के साथ-साथ रीवा तथा शहडोल संभाग के सभी जिलों में राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। रीवा संभाग के कमिश्नर गोपालचन्द्र डांड ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से रीवा तथा शहडोल संभाग में चलाये जा रहे राजस्व महाअभियान की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ राजस्व अभियान संचालित करें। अभियान के दौरान बी-1 का वाचन पूरा हो गया है। फौती नामांतरण के सभी प्रकरण दर्ज करें। अभियान के दौरान दर्ज सभी राजस्व प्रकरणों का 29 फरवरी तक अनिवार्य रूप से निराकरण करें।