सिंगरौली: राजा सरई के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार हाईवा पेड़ से टकराकर सड़क किनारे पलटा चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
एक हाईवा राजा सरई के रास्ते बरगवां की ओर जा रहा था और राजा सरई के पास पहुंचते ही चालक से वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तीन पेड़ों से टकराते हुए पलट गया जिसमें हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं स्थानीय लोगों ने वाहन की व्यवस्था कर जिला चिकित्सालय भेजकर भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार अभी जारी है।