सिंगरौली: बनौली के एक कुएँ में मिले शव के मामले में उच्च स्तरीय जांच की उठी मांग, पीड़ित बुजुर्ग ने एसपी से लगाई फरियाद
पीड़ित ने आवेदन देते हुए बताया कि कुएं में मिले शव के मामले में पुलिस ने अब तक कोई जांच करवाई नहीं की है जिससे हम काफी चिंतित हैं पीड़ित ने बताया कि डॉक्टर ने उसका पानी में डूबने से मौत बताया है जबकि जिन व्यक्तियों के ऊपर हमें संदेह है उनके घर की चाबी एवं अन्य सामान भी कुएं में मिला है जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि हमारे लड़के की हत्या की गई है पीड़ित ने बताया कि हमने आईजी डीआईजी एवं उपमुख्यमंत्री को भी इस संबंध में आवेदन दिया है उसके बावजूद भी अब तक कोई जांच करवाई नहीं की गई है पीड़ित ने उच्च स्तरीय जाँच की माँग की ।