ललितपुर: ललितपुर यातायात पुलिस ने NH-44 पर अनियंत्रित वाहन चलाने और स्टंटबाजी के मामले में 106 वाहनों पर की कार्रवाई
ललितपुर यातायात पुलिस ने NH-44 पर अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने, स्टंट बाजी करने एवं वाहनों के कागजात इत्यादि पूरे न होने की स्थिति में 106 वाहनों पर एमबी एक्ट के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की है।उक्त मामले में यातायात प्रभारी आलोक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मद्देनजर इस तरह की कार्यवाहियां अमल में लाई जा रही है।