जौनपुर: जफराबाद में हुई पिकअप लूट का खुलासा, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर
जफराबाद कस्बे के बाईपास पर बीते 17 अप्रैल की रात बदमाशों द्वारा की गयी पिकप लूट कांड का खुलासा घटना के सातवे दिन वृहस्पतिवार को एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने जफराबाद थाने से की। एक तरफ जहां घटना का खुलासा करते हुए सहयोगी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है वहीं मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।