Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm

100 करोड़ की सरकारी भूमि घोटाले में शाहजहांपुर के सहायक नगर आयुक्त गिरफ्तार शाहजहांपुर। संभल में करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि पर फर्जी पट्टा आवंटन और अवैध कब्जे के मामले में पुलिस ने वर्तमान में शाहजहांपुर नगर निगम में तैनात सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि संभल नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के पद पर रहते हुए उन्होंने नियमों के विपरीत फर्जी पट्टों के आवंटन में भूमिका निभाई। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि गिरफ्तारी संभल में ईओ के कार्यकाल के दौरान के एक पुराने भूमि प्रकरण में हुई है। इस मामले में पहले से ही भूमाफिया सईदुल रहमान (दिवंगत) समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

MORE NEWS

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने किया स्वागत

शाहजहांपुर।कटरा विधानसभा क्षेत्र के जलालाबाद रोड पर पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व एमएलसी अमित यादव, सपा जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, हाजी आरिफ हुसैन उर्फ पप्पू, पप्पू यादव, राधेश्याम यादव, संतोष कुमार पाल, विपिन यदुवंशी, विपिन यादव, प्रदीप भोजवाल, जितेंद्र यादव अड्डू, प्रवेश यादव, हिमांशु गुप्ता, सचिन भोजवाल, अनिल भोजवाल सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के माहौल में संपन्न हुआ

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने किया स्वागत शाहजहांपुर।कटरा विधानसभा क्षेत्र के जलालाबाद रोड पर पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व एमएलसी अमित यादव, सपा जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, हाजी आरिफ हुसैन उर्फ पप्पू, पप्पू यादव, राधेश्याम यादव, संतोष कुमार पाल, विपिन यदुवंशी, विपिन यादव, प्रदीप भोजवाल, जितेंद्र यादव अड्डू, प्रवेश यादव, हिमांशु गुप्ता, सचिन भोजवाल, अनिल भोजवाल सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के माहौल में संपन्न हुआ

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 2, 2026

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 2, 2026

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 2, 2026