देवबंद: बड़गांव हसनपुर लोटनी हाईवे के पुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, मृतक की पहचान नहीं हो सकी
थाना बड़गांव क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 2 बजे को उस समय सनसनी फैल गई, जब हसनपुर लोटनी हाईवे के पुल के नीचे नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में है।