गुना नगर: इमझरा गांव: ज़मीन पर कब्ज़ा और गांजे की खेती का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी को दिया ज्ञापन
गुना जिले के इमझरा गांव के एक परिवार ने एसपी से 11 मई को शिकायत की है। फरियादी भागवत कुशवाहा ने आरोप लगाया, गांव के दबंगों ने निजी कृषि भूमि और चरनोई भूमि पर लंबे समय से कब्जा कर लिया। जमीन मकान बनाकर वहा अवैध गांजा की खेती कर रहे है। खेत जमीन पर जाते हैं तो मारपीट होती है। हमारी बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। पुलिस ने फिलहाल मामला जांच में लिया है।