कोल: 12 वर्षों से फरार 50,000/-रु0 के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस व STF ने किला रोड़ से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Apr 18, 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। SSP द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम व ATS टीम ने 12 वर्षों से फरार चल रहे 50,000 के इनामी हिस्ट्रीशीटर को किला रोड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया है।