मोतिहारी: झरोखर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 लोगों को किया गया गिरफ्तार
पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिले के झरोखर थानांतर्गत वाहन जांच के क्रम में एक मोटरसाइकिल की जांच की गई तो पाया गया की मोटरसाइकिल चोरी का है एवं उक्त मोटरसाइकिल पर चिरैया कांड 455/24 दर्ज है। 01 चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त सागर पटेल व मंगल पटेल को गिरफ्तार किया हैं। जानकारी पुलिस के द्वारा मंगलवार दोपहर करीब 01:23 बजे दिया गया।