मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा का डीएम व एसपी ने लिया जायजा
इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया एवं उपस्थित केंद्र अधीक्षक सहित दंडाधिकारियों को सभी जरूरी निर्देश दिए गए। इस क्रम में श्री परशुराम गिरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीवधारा एवं बी डी वर्ल्ड स्कूल चंद्रहीया परीक्षा केंद्र का भ्रमण किया गया।