मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान झरोखर थाना क्षेत्र से चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान उक्त कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार नेपाल के सागर पटेल एवं मंगल पटेल बताए जाते है। पुलिस पूछताछ में जुटी है। वही बरामद बाइक के चोरी का मामला जिले के चिरैया थाने में दर्ज है।