सुपौल: जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Supaul, Supaul | Apr 24, 2026 सुपौल में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, राजस्व मामलों सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे शामिल रहे।