विदिशा: ग्राम डबरी में बस से बाइक की टक्कर, बाइक सवार दो लोगों की मौत, पुलिस ने बस ज़ब्त की
विदिशा के भोपाल-सिरोंज रोड़ पर ग्राम डबरी के पास सोमवार रात 9 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमे भोपाल से सिरोंज की ओर जा रही यात्री बस और बाइक की भिंड़त हो गई। बाईक पर सवार दो व्यक्ति शादी समारोह मे शामिल होने जा रहे थे। हादसे में बाइक सवार दोनों घायलों को गंभीर हालत में शमशाबाद स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।