डग: डग में पुलिस ने 25 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
Dug, Jhalawar | Mar 27, 2024 डग पुलिस ने 25 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला मुख्यालय द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया।पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी शंकर सिंह को पकड़ा है।