छतरपुर में तहसील परिसर के पास गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे शासकीय भवन के सामने किए गए अवैध अतिक्रमण पर नपा ओर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी से करीब 28 गुमटियों को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि रास्ता बाधित होने से भवन का उपयोग शुरू नहीं हो पा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।