जमुई: खैरमा में सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर,गुजर रहे युवकों ने पहुंचाया अस्पताल
Jamui, Jamui | Aug 20, 2024 खैरमा में सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिसे उक्त मार्ग से गुजर रहे कुछ युवकों द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद महिला की हालत खतरे से बाहर बताया जाता है। घायल महिला की पहचान खैरमा निवासी दिलीप साह की पत्नी ललिता देवी के रूप में की गई है।