जमुई: महुलिया गांव में खेत में काम कर रहे किसान को बिच्छू ने काटा, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 20, 2024 महुलिया गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान को मंगलवार की सुबह बिच्छू ने काट लिया। जिसकी हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल पीड़ित किसान की पहचान जमुई लखीसराय सीमा रेखा के महुलिया गांव निवासी शंभू यादव के रूप में की गई है।