जमुई: साइबर अपराधी ने फर्जी एकाउंट पर इंश्योरेंस का 50 हज़ार किश्त जमा करवाकर किया ठगी,पीड़ित ने साइबर थाना में दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Aug 19, 2024 इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर साइबर अपराधी द्वारा फर्जी एकाउंट में किश्त का पैसा जमा करवाकर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित विनय कुमार ने जमुई साइबर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित विनय कुमार ने बताया कि उन्हें एक फोन आया था और बंद पड़ी पॉलिसी का बोनस 1,37500 रुपया मिलने की बात कहकर एक किश्त फर्जी एकाउंट पर जमा करवा लिया।