पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर विधायक नितिन नवीन ने कहा,सचिन तेंदुलकर जैसा खिलाड़ी आज जम्मू कश्मीर में जाकर खेलता है
विधायक नितिन नवीन ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज लाल चौक पर भारत का झंडा लहराता है। गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री ना सिर्फ जम्मू कश्मीर जाते हैं बल्कि वहां आराम से घूमते हैं और वहां के विकास की भी चिंता करते हैं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि आज सचिन तेंदुलकर जैसा बड़ा खिलाड़ी भी जम्मू कश्मीर में जाकर खेलता है।