पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री बी.एल वर्मा ने कहा,विदेश की धरती पर जाकर राहुल गांधी हमारे देश का अपमान करते हैं
केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कब क्या बोलते हैं, उनके बातों को कभी भी हम लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि विदेश की धरती पर जाकर राहुल गांधी हमारे देश का अपमान करने का काम करते हैं।