पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सिर्फ राजगद्दी चाहिए
बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने जदयू कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनता का अटूट भरोसा है। लोगों का अटूट समर्थन और प्यार नीतीश कुमार के प्रति देखने को मिलता है। मौके पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को जनता की समस्या से कोई मतलब नहीं है उन्हें सिर्फ राजगद्दी चाहिए।