मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कौड़ा गांव में हुए विवाद और गोलीकांड के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अपने भाई शालिग्राम गर्ग से किसी भी प्रकार का संबंध होने से इनकार करते हुए कहा कि उनका उससे कोई नाता नहीं है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह तीन वर्ष पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि उनके लिए पूरा संसार ही परिवार है और किसी भी व्यक्ति के कृत्य को उनके साथ जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, "गांव बड़ा है, परिवार बड़ा है, हर किसी के कृत्य से मेरा संबंध नहीं है।"
उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि यदि शालिग्राम गर्ग इस मामले में दोषी पाए जाते हैं, तो कानून के अनुसार उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल मामले की जांच जारी है और संबंधित एजेंसियां कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर रही हैं।
.
.
.
.
#DhirendraKrishnaShastri #BageshwarDham #Chhatarpur #GunfireCase #MadhyaPradesh
Fatehabad, Agra | Jul 15, 2026