आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित राजवाड़ा बल्केश्वर में दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने घर के बाहर मामा और भांजी पर लाठी-डंडों से हमला कर बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि कुछ दिन पहले भी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की थी। वहीं, युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी उससे छेड़छाड़ कर रहे थे और विरोध करने पर हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
.
.
.
.
#Agra #AgraNews #KamlaNagar #CrimeNews #BreakingNews
Fatehabad, Agra | Jul 15, 2026