ग्यारसपुर: ग्यारसपुर अस्पताल में 8 दिन से रेबीज इंजेक्शन खत्म, मरीज हो रहे परेशान
ग्यारसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्यारसपुर में पिछले आठ दिनों से रेबीज (एंटी-रेबीज वैक्सीन) इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुत्ता या अन्य जानवर के काटने के बाद इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बिना इंजेक्शन लगाए ही विदिशा जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। इससे मरीजों को अतिरिक्त समय और आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।