मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली क्षेत्र के दाल मंडी में 2 व्यापारियों के बीच हुई जमकर मारपीट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
नगर कोतवाली क्षेत्र के दाल मंडी का एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दो व्यापारियों में आपस में जमकर मारपीट हो रही है जिसमें एक व्यापारी के द्वारा दूसरे व्यापारी के साथ दुकान पर जमकर मारपीट की जो कि वहां पर लगी सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। जिसको लेकर व्यापारियों ने नगर कोतवाली में पहुंचकर मारपीट करने वाले के खिलाफ तहरीर दे दी।