मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली क्षेत्र के पिनना गांव में किसान नेता की ट्यूबवेल से चोरों ने की चोरी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिनना में किसान नेता सुमित मलिक ट्यूबवेल से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।जैसे ही सुमित मलिक अपने खेत पर पहुंचे तो वह दंग रह गए क्योंकि उनकी ट्यूबवेल से चोरों ने स्टार्टर को चोरी कर लिया गया था। उनके द्वारा पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।