मुज़फ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए ADM प्रशासन और एसपी सिटी ने शिव चौक पर तैयारियों का लिया जायजा
ADM प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सिटी राजू सिंह साव,नगर कोतवाली प्रभारी अक्षय ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां का जायजा लिया।जहां पर ADM प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है जिसको लेकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर जनपद से कावड़िया गुजरेंगे उसी को लेकर जनपद में सभी व्यवस्था पूर्ण कर ली।