रायगढ़ में भारी बारिश का कहर, नदी में बहे करीब 3000 एलपीजी गैस सिलेंडर #वीडियो #वायरल #breaking #न्यूज़
महाराष्ट्र। रायगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बाढ़ के तेज बहाव में करीब 3000 एलपीजी गैस सिलेंडर नदी में बह गए। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ सिलेंडर भरे हुए हैं, जबकि कुछ खाली हैं।
जिलाधिकारी किशन जावले ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि नदी में बहकर आए सिलेंडरों को किसी भी हालत में न उठाएं और न ही घर ले जाएं। उन्होंने बताया कि यह पता नहीं होता कि सिलेंडर में गैस है या नहीं अथवा वह सुरक्षित स्थिति में है या नहीं। ऐसे सिलेंडर को छेड़ना या इस्तेमाल करने की कोशिश करना बेहद खतरनाक हो सकता है।
प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध सिलेंडर की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की है।