बुरहानपुर के कलेक्टर कार्यालय में शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। डिप्टी कलेक्टर सृजन श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में पहुंची शिकायतें को सूना और विभागीय अफसरों को समाधान करने के निर्देश दिए। शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिलने,जमीन पर अतिक्रमण और किसानों ने भी शिकायतें की। 40 से अधिक शिकायतें मिलने पर निराकारण के निर्देश दिए।