शिवपुरी नगर: पोहरी रेलवे क्रॉसिंग पर मेंटेनेंस का कार्य कर रहे रेलवे कर्मचारी पर कार चालक ने पत्थर से किया हमला, थाने में शिकायत दर्ज
रेलवे कर्मचारी अनिल लोधी ने जानकारी देते हुए बताया की वह अपने साथियों के साथ पोहरी रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बैरिकेट्स और पत्थर लगाकर मेंटेनेंस का कार्य कर रहे थे। तभी कार क्रमांक एमपी33सी6143 का पहिया पत्थर पर चढ़ गया। तो कार चालाक ने गुस्से में रेलवे कर्मचारी पर उसी पत्थर से हमला कर दिया। जिसकी शिकायत रेलवे कर्मचारी ने कोतवाली थाने पर दर्ज कराई।