कटनी नगर: कटनी में चाकूबाजी नहीं थम रही, पूल खेलकर लौट रहे नाबालिग पर जानलेवा हमला, जांघ में फंसी टूटी चाकू
कटनी शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं,जिससे आम जनता में दहशत का माहौल बन गया है।ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती शंभु टाकीज रोड का है,जहां पूल खेलकर घर लौट रहे एक नाबालिक पर अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया।मंगलवार शाम 6 बजे CSP नेहा पच्चीसिया ने बताया कि आजाद चौक निवासी नाबालिक अपने दोस्तों के साथ नई बस्ती में पूल खेलने गया