बागपत: बालैनी टोल प्लाजा पर फर्जी पुलिस कार्ड दिखाकर टोल फ्री पार करने का प्रयास कर रहे युवक को टोलकर्मियों ने पकड़ा
Baghpat, Bagpat | Jun 20, 2026 शनिवार की शाम करीब साढे पांच बजे बालैनी टोल प्लाजा पर पुलिस का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर बिना टोल दिए निकलने का प्रयास कर रहे युवक को टोलकर्मियों ने पकड़ लिया। इसी दौरान युवक ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। टोलकर्मियों के अनुसार क्षेत्र के टोल प्लाजा पर आए दिन कुछ वाहन चालक पुलिस के फर्जी कार्ड दिखाकर टोल शुल्क से बचने का प्रयास करते है।