होशंगाबाद नगर: सेठानी घाट पर गंगा दशहरा पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने माँ नर्मदा को विशाल चुनरी चढ़ाई, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधि मौजूद
नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर सोमवार मंगलवार दरमियानी रात करीब 12.30 बजे तक गंगा दशहरा पर बड़े ही धूम धाम से मनाया गया, कार्यक्रम अंतर्गत आरती एवं पूजन पाठ के आयोजन किए गए इस दौरान नर्मदापुरम के प्रवास पर पहुंचे मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने गंगा दशहरा पर्व पर विशाल चुनरी मां नर्मदा को चढ़ाई, और मां नर्मदा का आशीर्वाद लिया।