बक्सर: पुलिस ने 112 लीटर शराब के साथ नाबालिग समेत एक अभियुक्त को पकड़ा, बाइक जब्त
Buxar, Buxar | Jun 14, 2026 औद्योगिक थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त और एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 112 लीटर शराब बरामद की है। साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गई है। औद्योगिक थाना क्षेत्र के मझरिया-रामोबोरिया सड़क पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।