टिमरनी: टिमरनी में गंजाल नदी पर रेत माफियाओं का अवैध पुल, 50 किमी का फेरा बचाकर चल रहा कारोबार
Timarni, Harda | Apr 11, 2026 टिमरनी क्षेत्र में रेत माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने गंजाल नदी पर ही अवैध अस्थाई पुल बना डाला। इस पुल के जरिए रोजाना सैकड़ों डंपर बिना किसी रोक-टोक के रेत का परिवहन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पुल नर्मदापुरम जिले के सिवनीमालवा क्षेत्र की रामगढ़ खदान से आने वाले वाहनों के लिए तैयार किया गया है।