सांगोद: श्री शेषधर नाथ जी मंदिर की भूमि से हटाया अवैध कब्जा, देवली थाना पुलिस ने 80 बीघा जमीन मुक्त कर पुजारी को सौंपी
Sangod, Kota | Jul 4, 2026 सांगोद क्षेत्र में मंदिर की जमीन पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ कोटा ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 बीघा भूमि को कब्जामुक्त करा दिया है। मामला रामपुरा फतेहगढ़ी स्थित श्री शेषधर नाथ जी मंदिर की देवली मांजी थाना इलाके के ग्राम बन्धा में स्थित कृषि भूमि का है।