देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने सड़क पर स्टंट और रैश ड्राइविंग करने वाले 3 युवकों को किया गिरफ्तार, 3 बाइक की सीज
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना रायपुर पुलिस ने मालदेवता, थानो और राजीव गांधी स्टेडियम रोड क्षेत्रों में रेस व स्टंट ड्राइविंग की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़क पर स्टंट और रैश ड्राइविंग करने वाले तीन वाहन चालकों को पकड़ा है।