देहरादून: मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में लिया भाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया. इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है.