हज़ारीबाग: सिलवार एवं मेरु के धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए विधायक प्रदीप प्रसाद
हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद रविवार को एग्यारह बजे सदर प्रखंड के सिलवार स्थित श्री जगन्नाथ धाम में भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।