अनूपगढ़: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अनूपगढ़ प्रशासन हुआ अलर्ट, पुलिस ने NH-911 पर चलाया सघन जांच अभियान
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अनूपगढ़ प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। अनूपगढ़ पुलिस थाना के थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार आज शनिवार शाम 9 बजे नेशनल हाईवे नंबर 911 पर ए ग्रेड के नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की गई। उन्होंने बताया कि आतंकी हमले के बाद प्रशासन के द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।