कोरांव: बढ़वारी कला गांव में परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में विमल तिवारी ने कहा- धर्म के खिलाफ सशक्त प्रतीक हैं परशुराम
बढ़वारी कला गांव में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत कोरांव के ब्लॉक मुख्यालय से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा और समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए।शोभायात्रा के दौरान "जय परशुराम" के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।