गिरिडीह: डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के 101 रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति के दिए निर्देश, सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर।
उपायुक्त,रामनिवास यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को 1 बजे डीसी ऑफिस में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति, स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध मानव संसाधन, रिक्त पदों की स्थिति एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई।