औरैया: सावन के पहले सोमवार को लेकर पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं के संबंध में निरीक्षण किया, दी जानकारी
रविवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने देवकली मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पहले सोमवार को लेकर पुलिस को पूरी तरह से मुस्तैद किया गया है। सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर के बाहर एवं अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी गई है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।