हरदोई: गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की ₹5 लाख की चल सम्पत्ति की गई कुर्क
Hardoi, Hardoi | Jun 19, 2026 कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना कोतवाली शहर पर पंजीकृत गैंगेस्टर के अभियुक्त विमल कुमार निवासी शुक्लापुर भगत थाना माधौगंज के एक महिन्द्रा स्वराज ट्रैक्टर को जिला मजिस्ट्रेट हरदोई द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत कुर्क किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत पांच लाख रूपये है।