गुमला: सदर अस्पताल में सोलर लाइट बंद, अंधेरे से मरीज और परिजन परेशान
Gumla, Gumla | Apr 26, 2026 सदर अस्पताल परिसर में लगी सोलर लाइटें खराब होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि अस्पताल के कई स्थानों पर सोलर लाइट लगाई गई थी, लेकिन लंबे समय से अधिकांश लाइटें बंद पड़ी हैं। कई सोलर सिस्टम टूट-फूट कर बेकार हालत में पड़े हुए हैं। लोगों ने बताया कि लाइट खराब रहने के करण डर बना रहता है।