राजस्व वकीलों की हड़ताल 23वें दिन भी जारी, दमनकारी प्रशासन के आगे न झुकने का ऐलान
Auraiya News: औरैया में प्रशासनिक हठधर्मिता के खिलाफ राजस्व अधिवक्ताओं का गुस्सा अब चरम पर है। 23वें दिन भी अनशन जारी रखते हुए एसोसिएशन ने दो-टूक कहा है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो पूर्ण तालाबंदी और सड़कों पर चक्का जाम किया जाएगा। महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने कहा कि प्रशासनिक दमन के खिलाफ अब पूरा समाज उनके साथ आ रहा है। वकीलों के इस संघर्ष को अब जिले के सभी व्यापार मंडलों का भी बड़ा साथ मिल गया है, जिससे प्रशासन के खिलाफ यह लड़ाई अब एक बड़े जन-आंदोलन में बदल रही है।
#Auraiya #AuraiyaNews #AdvocateStrike #AuraiyaNewsToday #VyaparMandal #AuraiyaTimes #UPNewsToday #TehsilAuraiya #UPBreaking #LawyersProtest #AuraiyaAdministration #ProtestUpdate #LocalNewsAuraiya #HindiNews #AuraiyaUpdate #Strike