हज़ारीबाग: जिले में 3000 से अधिक शरारती व असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई
रामनवमी और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के शरारती व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश एसपी अरविंद कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को दिया है. सभी थाना में अब तक तीन हजार से अधिक असामाजिक व शरारती तत्वों पर धारा 107, 110, 108 व 116-3 तहत कार्रवाई की गयी है. एसपी ने कहा कि निरोधात्मक कार्रवाई जारी है।